Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-12

Jamshedpur Crime News: सोनारी का युवक अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पकड़ा युवक की पहचान आकाश गोराई उर्फ छोटू (24 वर्ष) में हुई है, जो मूल रूप से सोनारी के का रहने वाला है.

सूत्रों की माने तो कुछ दिनों पूर्व पंचवटी नगर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. उस मामले में गुड्डू पांडे की संलिप्तता भी सामने आई थी. सूत्रों की माने तो हथियार के साथ गिरफ्तार आकाश गोराई का निशाना गुड्डू पांडे था साथ थी कुछ दिनों पूर्व इसने आनंद पांडे को भी निशाना बनाया था, लेकिन पुलिस की तत्परता से एक बड़ी अप्रिय घटना टल गई.

चेकिंग के दौरान मिली सफलता
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक ऑटो के जरिए साकची से बिष्टुपुर होते हुए टाटानगर स्टेशन की ओर जा रहा है और उसके पास अवैध हथियार होने की संभावना है. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बिष्टुपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में रीगल चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

बैग से बरामद हुआ पिस्टल
चेकिंग के दौरान जब साकची की ओर से आ रहे एक काले रंग के ऑटो को रोककर तलाशी ली गई, तो उसमें आकाश गोराई बैठा मिला. पुलिस ने जब उसके पास मौजूद बैग की जांच की, तो उसके अंदर से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ.

आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
अवैध हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया. पुलिस ने हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ बिष्टुपुर थाने में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !