Please wait, loading data...

Jamshedpur Crime News: CSR फंड के नाम पर NGO खाते से 3 करोड़ का साइबर खेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Jamshedpur Crime News: CSR फंड के नाम पर NGO खाते से 3 करोड़ का साइबर खेल, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर के साइबर अपराध थाना पुलिस ने CSR फंड दिलाने के नाम पर एक NGO के बैंक खाते का इस्तेमाल कर करीब तीन करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर संस्था के खाते का दुरुपयोग कर संगठित साइबर अपराध को अंजाम दिया.

सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि इस मामले में रीना पांडेय की शिकायत पर 18 जून को साइबर थाना में आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत दो नामजद और अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

CSR फंड दिलाने का दिया झांसा
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने "HOPE- HELP FOR ALL FOUNDATION" नामक NGO को CSR फंड दिलाने का भरोसा देकर एक्सिस बैंक में संस्था का करंट अकाउंट खुलवाया. इसके बाद सत्यापन की प्रक्रिया का हवाला देकर चेकबुक और खाते से जुड़ा सिम कार्ड अपने कब्जे में ले लिया.

पांच दिन में खाते से हुआ 3 करोड़ का लेन-देन
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी अमन कुमार सिंह उर्फ रघु 22 दिसंबर 2025 को संस्था की संचालिका को बहला-फुसलाकर चेकबुक और सिम कार्ड लखनऊ ले गया. वहां उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर केवल पांच दिनों के भीतर करीब तीन करोड़ रुपये का जमा और निकासी कर खाते का दुरुपयोग किया.

ईमेल और इंटरनेट बैंकिंग का भी लिया था एक्सेस
अनुसंधान में यह भी पता चला कि आरोपी अक्टूबर 2025 में ही संस्था की ईमेल आईडी और इंटरनेट बैंकिंग का एक्सेस अपने मोबाइल में ले चुका था. इसी माध्यम से पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया.



आरोपी के पास से मोबाइल बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन जब्त किया है. गिरफ्तार अमन कुमार सिंह उर्फ रघु (29) मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया का रहने वाला है और वर्तमान में सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में रह रहा था. पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !