Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

Jamshedpur Fire Incident: मानगो में देर रात सब्जी दुकान में लगी आग, पूरी दुकान जलकर खाक

Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर-2 स्थित गांधी मैदान के बाहर सोमवार देर रात अचानक आग लगने की घटना सामने आई। फुटपाथ पर संचालित एक सब्जी की दुकान में आग भड़कते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। रात के समय हुई इस घटना से स्थानीय लोगों और अन्य दुकानदारों में दहशत फैल गई।

देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
बताया का रहा है कि यह दुकान मधु नाम के युवक की थी, जो रोजाना यहीं सब्जी बेचकर अपना गुजारा करता था। अचानक लगी आग ने कुछ ही देर में पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखी सब्जियां, टोकरी और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए, जिससे दुकानदार को भारी नुकसान हुआ।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बुझी आग
घटना की जानकारी मिलते ही मानगो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को बचाया जा सका।

आग लगने के कारणों पर संशय, जांच जारी
फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। इलाके में पहले भी फुटपाथ दुकानदारों से अवैध वसूली के मामले सामने आ चुके हैं, ऐसे में इस घटना को लेकर विभिन्न तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !