Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-16

Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में खराब पड़े वाटर फिल्टर, मरीजों को बाहर से लाना पड़ रहा पानी

Jamshedpur News: जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में सभी वाटर फिल्टर खराब होने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल में पीने के पानी की व्यवस्था प्रभावित होने के कारण लोगों को बाहर से पानी लाकर पीना पड़ रहा है.

जानकारी के अनुसार अस्पताल शुरू होने के समय सभी मंजिलों पर वाटर फिल्टर लगाए गए थे, लेकिन उनकी क्षमता कम होने और लगातार अधिक उपयोग के कारण अधिकांश फिल्टर खराब हो गए हैं.

भीषण गर्मी के बीच अस्पताल में भर्ती मरीजों को पानी की अधिक जरूरत पड़ रही है. इसके बावजूद खराब फिल्टरों की मरम्मत नहीं होने से लोगों में नाराजगी है.

मरीजों और परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन को जल्द से जल्द पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए ताकि लोगों को राहत मिल सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !