Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Jamshedpur News: कदमा में करंट लगने से गाय की मौत, स्थानीय लोगों ने उठाई सुरक्षा व्यवस्था की मांग

Jamshedpur: कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-2 स्थित नदी किनारे रविवार को करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां आसपास के बच्चे रोजाना खेलते हैं और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, ट्रांसफॉर्मर के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण क्षेत्र में हमेशा खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता
इलाके के लोगों ने बताया कि नदी किनारे स्थित इस स्थान पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में बच्चे खेलने आते हैं। ऐसे में खुले क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर का होना विद्युत प्रवाह या करंट की आशंका बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।

बैरिकेडिंग की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और प्रशासन से ट्रांसफॉर्मर के आसपास बैरिकेडिंग कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सुरक्षा घेरा बनाए जाने से लोगों और विशेष रूप से बच्चों को संभावित खतरे से बचाया जा सकेगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की अपील की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !