Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-30

Jamshedpur News: कदमा रामनगर रोड नंबर-6 से बुजुर्ग महिला लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत

Jamshedpur: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर-6 से वंदना मोदक के लापता होने का मामला सामने आया है. महिला के घर से जाने के बाद वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उनके बेटे चंदन मोदक ने कदमा थाना में लिखित शिकायत देकर तलाश कराने की मांग की है.

परिजनों के अनुसार, 28 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7:15 बजे वंदना मोदक घर के पास से निकली थीं. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटीं. काफी समय बीतने के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की.
परिवार के लोगों ने आसपास के इलाकों के अलावा रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर भी वंदना मोदक को खोजा. काफी प्रयास के बावजूद जब उनका पता नहीं चला तो चंदन मोदक ने कदमा थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया.

परिजनों ने पुलिस से वंदना मोदक की तलाश कर उन्हें सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और महिला की तलाश की जा रही है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !