Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Jamshedpur News: गोलमुरी में नाबालिग से मारपीट और छिनतई की कोशिश, मामला दर्ज

Jamshedpur News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ मारपीट और छिनतई का मामला सामने आया है। इस संबंध में गोलमुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 191(2), 190, 115(2), 126(2), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवा मैदान के पास नाबालिग से मारपीट, छिनतई की कोशिश
पीड़ित 16 वर्षीय अमन कुमार, जो गोलमुरी थाना क्षेत्र के केबल टाउन स्थित शिशम रोड, पूजा मैदान के पास का निवासी है, ने पुलिस को शिकायत कि 22 जून की रात करीब 8:30 बजे पूजा मैदान के पास आरोपी रोनक ने उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और छिनतई करने का प्रयास किया। घटना के दौरान उसे चोट भी आई।

घटना के बाद पीड़ित ने गोलमुरी थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !