Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-04

Jamshedpur News: छोटा गोविंदपुर में एसबीआई शाखा में लगी आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर स्थित चांदनी चौक के पास मौजूद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में अचानक आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बैंक परिसर से उठते धुएं को देख आसपास के दुकानदार और राहगीर घबरा गए, जिसके बाद कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ जुट गई।

धुआं उठता देख दी गई सूचना
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बैंक भवन के भीतर से धुआं निकलता देख तुरंत इसकी जानकारी प्रशासन और अग्निशमन विभाग को दी गई। एहतियात के तौर पर आसपास की दुकानों को खाली करा लिया गया, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

राहत-बचाव में जुटीं दमकल टीमें
सूचना मिलते ही टाटा मोटर्स की फायर ब्रिगेड और झारखंड अग्निशमन विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था, हालांकि दमकल कर्मी लगातार प्रयास में जुटे हुए थे।

कारणों का नहीं चला पता
फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

प्रशासन की अपील
अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं और राहत कार्य में बाधा न डालें। समय रहते दमकल की टीमों के पहुंचने से बड़ी दुर्घटना टलने की उम्मीद जताई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !