Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-10-22

Jamshedpur News: जमशेदपुर में ईमानदारी की मिसाल, गिरा मोबाइल लौटाकर जीता दिल

Jamshedpur News: जमशेदपुर के सीएच एरिया में इंसानियत और ईमानदारी की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली. दीपक हेम्ब्रम का मोबाइल फोन सड़क पर गिर गया था. कुछ देर बाद बाल कृष्णा और विराट वर्मा नाम के युवक को वह फोन मिला. लेकिन लालच में आने के बजाय उसने मोबाइल को उसके असली मालिक दीपक हेम्ब्रम को लौटा दिया.
दीपक ने बताया कि उन्हें इस बात की उम्मीद नहीं थी कि फोन वापस मिल जाएगा. उन्होंने कहा कि आज के समय में अगर कोई दूसरा व्यक्ति होता तो शायद फोन वापस नहीं करता. दीपक ने बाल कृष्णा की ईमानदारी और नेकदिली के लिए उनका दिल से धन्यवाद दिया और कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणा हैं.

स्थानीय लोगों ने भी बाल कृष्णा के इस कदम की सराहना की. उनका कहना था कि ऐसे छोटे लेकिन सच्चे काम समाज में भरोसे और मानवता की बुनियाद को मजबूत करते हैं. जहां आज लोग मामूली चीजों के लिए एक-दूसरे से ठगने से नहीं चूकते, वहीं बाल कृष्णा जैसे युवाओं का यह व्यवहार समाज के लिए एक उम्मीद की किरण है.

यह घटना भले ही मामूली लगे, लेकिन इसका संदेश बड़ा है. ऐसे दौर में जब समाज स्वार्थ और लालच की गिरफ्त में फंसा है, बाल कृष्णा जैसे लोग यह याद दिलाते हैं कि इंसानियत अब भी जिंदा है. झारखंड जैसे औद्योगिक शहरों में, जहां रोजाना भीड़ और भागदौड़ के बीच मानवीय संवेदनाएं खोती जा रही हैं, वहां ऐसी घटनाएं सामाजिक चेतना को जीवित रखती हैं. ईमानदारी सिर्फ एक गुण नहीं, बल्कि समाज के नैतिक ढांचे की रीढ़ है, और बाल कृष्णा ने उसे एक बार फिर साबित कर दिया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !