Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-20

Jamshedpur News: जमशेदपुर में चेन छिनतई और चोरी के मामलों का खुलासा, 33 मोबाइल समेत 5 गिरफ्तार

Jamshedpur News: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर में चोरी और छिनतई के मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने MGM अस्पताल के पास से संगठित गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी और छिनतई के मोबाइल फोन, आभूषण और वाहन बरामद किए गए हैं।


पुलिस के अनुसार, MGM थाना में मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन और पटमदा के डीएसपी दयानंद कुमार के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया था। टीम को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी MGM अस्पताल के पास किसी वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने जमशेदपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मोबाइल, पर्स, मोटरसाइकिल, स्कूटी और चेन की चोरी व छिनतई करने की बात बताई। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही और बरामद सामान के मिलान के आधार पर MGM और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कुल छह मामलों का खुलासा किया है।




33 मोबाइल, दो स्कूटी और आभूषण बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 33 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनमें iPhone, Vivo, Oppo, Realme और Samsung समेत कई कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। इसके अलावा सोने का लॉकेट, चांदी की माला में सिटी गोल्ड का मंगलसूत्र, तीन पतली चांदी की चेन और एक कान का टॉप भी बरामद किया गया है।

वाहनों में दो चोरी की स्कूटी तथा छिनतई की घटना में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक, बरामद सामान में MGM थाना क्षेत्र से महिला से छीना गया सोने का लॉकेट लगा मोती का माला, MGM अस्पताल से चोरी किए गए दो मोबाइल, अस्पताल परिसर से की गई पॉकेटमारी और पार्किंग से चोरी की गई एक्टिवा शामिल है। वहीं सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो बस स्टैंड से चोरी की गई यामाहा फासिनो स्कूटी भी बरामद की गई है।




गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुषार कालिन्दी उर्फ तुषार भाई, सन्नी कालिन्दी उर्फ नन्दु, लक्ष्मण बागती, आकाश दत्ता उर्फ चेपा और सावन देवगम उर्फ बच्चा के रूप में हुई है। सभी आरोपी बागुनहातु, सिदगोड़ा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ पहले से भी चोरी, मारपीट और NDPS एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !