Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-17

Jamshedpur News: जेल और संप्रेक्षण गृह की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे उपायुक्त

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम के जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने बुधवार को केंद्रीय कारा घाघीडीह, साकची कारा और संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने बंदियों और किशोरों को मिल रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं और पुनर्वास कार्यक्रमों की जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

घाघीडीह कारा में सुरक्षा और सुविधाओं की समीक्षा
केंद्रीय कारा घाघीडीह के निरीक्षण के दौरान डीसी ने बैरकों, भोजनालय, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया.
उन्होंने कारा अधिकारियों से बंदियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं. बंदियों के स्वास्थ्य और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश भी दिया गया.

कौशल विकास और पुनर्वास कार्यक्रमों पर जोर
उपायुक्त ने कारा में चल रहे शिक्षा, कौशल विकास और पुनर्वास कार्यक्रमों की भी समीक्षा की. उन्होंने कहा कि बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए ऐसे कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से संचालित किया जाना जरूरी है, ताकि रिहाई के बाद वे बेहतर जीवन की ओर आगे बढ़ सकें.

साकची कारा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
इसके बाद डीसी ने साकची कारा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की संख्या, आधारभूत सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की.
उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी रखने और समय-समय पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया.

संप्रेक्षण गृह में किशोरों से किया संवाद
संप्रेक्षण गृह के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वहां रह रहे किशोरों के लिए उपलब्ध शिक्षा, स्वास्थ्य, परामर्श, खेलकूद और पुनर्वास सुविधाओं की जानकारी ली.

उन्होंने किशोरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और कहा कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यक्तित्व विकास के लिए सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराया जाना जरूरी है.
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किशोरों के लिए नियमित शैक्षणिक गतिविधियां, खेलकूद और कौशल प्रशिक्षण जारी रखा जाए, ताकि उनके भविष्य निर्माण में मदद मिल सके. निरीक्षण के दौरान एसडीएम धालभूम, एडीसी, कारा अधीक्षक समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !