Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-18

Jamshedpur News: ट्रैफिक जांच के बीच बेखौफ वैन, प्रशासन की सख्ती पर उठे सवाल

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में एक ओवरलोड पिकअप मैजिक वैन खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाती नजर आई। वैन में क्षमता से अधिक सवारियां भरी थीं, वहीं कई लोग जान जोखिम में डालकर गाड़ी के बाहर लटककर सफर कर रहे थे। यह खतरनाक नजारा रीगल मैदान के पास गोल चक्कर के सामने देखने को मिला, जिसने सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।


ट्रैफिक चेकिंग के बीच बचकर निकल गया ओवरलोड वाहन

हैरानी की बात यह रही कि एक ओर शहर में ट्रैफिक पुलिस द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था, वहीं दूसरी ओर यह वैन बिना किसी डर के नियमों की अनदेखी करती हुई जुगसलाई मोड़ की ओर निकल गई। वैन चालक जांच से बचते हुए बेखौफ तरीके से आगे बढ़ गया, जिससे प्रशासनिक सख्ती की प्रभावशीलता पर भी सवाल उठ रहे हैं।


ओवरलोडिंग पर सख्त कानून, फिर भी जारी लापरवाही

नियमों के अनुसार मैजिक वैन में तय क्षमता से अधिक सवारी बैठाना और वाहन के बाहर लटकाकर ले जाना मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत गंभीर अपराध है। इसके बावजूद इस तरह की लापरवाही जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे गैर-जिम्मेदार चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को समय रहते रोका जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !