Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-09

Jamshedpur News: डिमना में बज्रपात से युवक की मौत, कैलाश सिंह के रूप में हुई पहचान

Jamshedpur: डिमना लेक के पास बुधवार शाम बज्रपात से जिस युवक की मौत हुई थी, उसकी पहचान गुरुवार को एमजीएम थाना क्षेत्र के तूरिया बेड़ा (भिलाईपहाड़ी) निवासी बिपिन सिंह के 24 वर्षीय पुत्र कैलाश सिंह के रूप में की गई। कैलाश के पिता बिपिन सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मजदूरी का काम करता था और काम के सिलसिले में ही डिमना गया हुआ था। युवक की पहचान होने के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बारिश से बचने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए कैलाश पास के एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गया। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की गई। बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार ने गुरुवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !