Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-09

Jamshedpur News: तकनीकी शिक्षा का बढ़ता गौरव, चार प्रशिक्षार्थी को मिली बड़ी सफलता

Jamshedpur News: आर. डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर के लिए गर्व की बात है कि संस्थान के चार प्रशिक्षुओं का चयन देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एवं मैन्युफैक्चरिंग कंपनी क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड में हुआ है। इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है।

देबाशीष, स्वप्निल, कन्हैया और प्रीतम ने बढ़ाया संस्थान का मान
चयनित प्रशिक्षुओं में देबाशीष, स्वप्निल, कन्हैया और प्रीतम शामिल हैं। संस्थान के प्रबंधन, प्रशिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सभी सफल प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों की इस सफलता को मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया गया।

गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और उद्योगोन्मुख शिक्षा का मिला प्रतिफल
संस्थान प्रबंधन ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, अनुशासन तथा उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण का प्रत्यक्ष परिणाम है। वर्षों से संस्थान विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों के लिए कुशल तकनीकी मानव संसाधन तैयार करता आ रहा है और यह चयन उसकी मजबूत प्रतिष्ठा को और सुदृढ़ करता है।

युवाओं को रोजगारोन्मुख शिक्षा देने के संकल्प पर कायम संस्थान
संस्थान ने क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन लिमिटेड का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी ने प्रशिक्षुओं को अपने यहां करियर बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। साथ ही संस्थान ने भविष्य में भी युवाओं को तकनीकी उत्कृष्टता एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के अपने संकल्प को दोहराया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !