Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-17

Jamshedpur News: देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर बना जमशेदपुर, राष्ट्रपति से मिला सम्मान

Jamshedpur: जमशेदपुर जिले को 3-10 लाख की आबादी में स्वच्छता सर्वेक्षण में पूरे देश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ. जबकि झारखंड राज्य में जमशेदपुर ने पहला स्थान प्राप्त किया है. केवल इतना ही नहीं जमशेदपुर को फाइव स्टार रैंकिंग की भी मिली है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज 17 जुलाई को विज्ञान भवन में आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (MOHUA) के समारोह में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 का पुरस्कार प्रदान किया.

महाराष्ट्र के मीरा भायंदर को पहला स्थान

3-10 लाख की आबादी में स्वच्छता सर्वेक्षण में महाराष्ट्र के मीरा भायंदर को पहला स्थान, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर को दूसरा स्थान और झारखंड के जमशेदपुर को तीसरा स्थान मिला है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !