Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-08

Jamshedpur News: पटमदा में रात के अंधेरे में अवैध खनन और वसूली का खेल, प्रशासन मौन

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड अंतर्गत कमलापुर थाना क्षेत्र के मोहुलटाल में अवैध खनन का बड़ा खुलासा हुआ है. ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि प्रशासन और क्रेशर संचालकों से जुड़े लोग रात के अंधेरे में डंपरों को रोककर चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं. बिना चालान के बड़ी संख्या में खनिज लदे डंपर धड़ल्ले से पार हो रहे हैं, जिससे सरकारी राजस्व को भारी चूना लग रहा है. गांव वालों ने इस पूरी काली करतूत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जिसमें रात के वक्त चल रहे इस खेल की साफ झलक देखी जा सकती है.

थाना और खनन विभाग को शिकायत, कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश
इस मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने कमलापुर थाना और जिला खनन पदाधिकारी (DMO) को लिखित शिकायत दी है. हालांकि, शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से इलाके के लोगों में भारी नाराजगी है. ग्रामीणों का सवाल है कि यदि प्रशासन को इसकी जानकारी है, तो दोषियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? वहीं, अगर प्रशासन इस पूरी हलचल से अनजान है, तो यह जिला स्तर पर एक गंभीर प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है. सूचना मिलने के बाद भी जांच टीम का न पहुंचना मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है.

किसके संरक्षण में फल-फूल रहा है अवैध कारोबार? उठ रहे बड़े सवाल
मोहुलटाल में चल रहे इस अवैध खेल ने जिला प्रशासन और खनन विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर किसके संरक्षण में यह अवैध खनन और वसूली का सिंडिकेट सक्रिय है? क्या यह सब किसी रसूखदार के इशारे पर हो रहा है? फिलहाल, ग्रामीण प्रशासन के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं. देखना होगा कि जिला प्रशासन इस वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर कोई ठोस जांच बिठाता है या रात के अंधेरे में खनिजों की यह लूट इसी तरह जारी रहेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !