Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Jamshedpur News: परसुडीह में बड़ी घटना, चोरों ने एक साथ तीन दुकानों से ले उड़े नकद और सामान

Jamshedpur News: परसुडीह में चोरी की घटनाएं  रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मिली जानकारी के अनुसार परसुडीह बाजार में चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।सुचना मिली है कि चोरों ने देर रात दुकानों के शटर का ताला तोड़ कर अंदर से नकदी समेत खाने-पीने का ढेर सारा सामान ले उड़े । सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो वहां का नजारा देख सबके होश उड़ गए, इस घटना से  इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच 


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख कर चोरों की पहचान करने की कोशिश जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !