Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Jamshedpur News: परसुडीह में विधवा महिला से दुष्कर्म का आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सरजामदा पुराना बस्ती, नीचे टोला में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोप महिला के रिश्ते के भतीजे टुश तियू पर है. शिकायत के अनुसार, 12 जुलाई की रात आरोपी कथित तौर पर महिला के घर पहुंचा और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था. पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

जांच के बाद दर्ज हुई प्राथमिकी
पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद परसुडीह थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद 21 जुलाई को संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी.



छापेमारी कर आरोपी को दबोचा
पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संभावित ठिकाने की सूचना मिली, जिसके आधार पर छापेमारी कर टुश तियू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामले की जांच परसुडीह थाना के एसआई जेम्स एक्का कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !