Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

Jamshedpur News: परसुडीह में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायके पक्ष ने जताया संदेह

Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र के सलगाझरी फाटक के समीप शनिवार रात एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान सोनी देवी (पति – देव कुमार शर्मा) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी शादी वर्ष 2013 में हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं।

परिजनों ने क्या कहा
ससुराल पक्ष का कहना है कि सोनी देवी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। हालांकि परिवार के लोग मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं और अधिक कुछ कहने से बच रहे हैं।
वहीं, मायके पक्ष के बबलू कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे उन्हें फोन पर बहनोई द्वारा घटना की सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि उनकी बहन का कोई इलाज चल रहा था या नहीं, इसकी उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि परिवार में सामान्य घरेलू विवाद होते थे, लेकिन घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है। मायके पक्ष ने इस पूरे मामले को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस जांच जारी
जानकारी के अनुसार, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। इस कारण मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। परसुडीह थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !