Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-18

Jamshedpur News: फल मंडी में कारोबारी से मारपीट, 60 हजार रुपये छीनने का आरोप

Jamshedpur News: जमशेदपुर  के साकची थाना क्षेत्र की फल मंडी में एक कारोबारी के साथ मारपीट और 60 हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है. इस संबंध में धातकीडीह निवासी फहीम अंसारी ने एसएसपी कार्यालय में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है.

शिकायत के अनुसार, 17 जुलाई की सुबह करीब 7:40 बजे फहीम अंसारी साकची फल मंडी में आम खरीदने पहुंचे थे. उनका आरोप है कि पहले उन्हें आम की कीमत 1,600 रुपये प्रति पेटी बताई गई, लेकिन बाद में कीमत बढ़ाकर 1,800 रुपये प्रति पेटी कर दी गई. इसका कारण पूछने पर विवाद शुरू हो गया.

फहीम अंसारी का आरोप है कि विवाद के दौरान राजेश साह, दो अन्य व्यक्ति ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. इस दौरान उनकी जेब में रखे 60 हजार रुपये भी छीन लिए गए.



पीड़ित ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !