Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-22

Jamshedpur News: बंगाल चुनाव के कारण एमजीएम अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या घटी

Jamshedpur News: जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में बुधवार को मरीजों की संख्या अचानक कम हो गई. अस्पताल की ओपीडी में कुल 860 मरीज ही पहुंचे, जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या 1200 से 1400 के बीच रहती है.

सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल चुनाव के कारण यह स्थिति बनी है. अस्पताल में बड़ी संख्या में बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों से मरीज इलाज के लिए आते हैं. इसके अलावा शहर में रहने वाले कई मरीज भी मूल रूप से बंगाल के निवासी हैं, जो मतदान के लिए अपने घर चले गए हैं.

इसी वजह से बुधवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट दर्ज की गई. अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि अगले एक-दो दिनों में स्थिति सामान्य हो सकती है और मरीजों की संख्या फिर से बढ़ने की संभावना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !