Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Jamshedpur News: बागबेड़ा मारपीट मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया है। इस संबंध में बागबेड़ा थाना कांड संख्या 50/26 (30 जून) के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

पिता की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
पुलिस के अनुसार, कीताडीह ग्वालापट्टी निवासी तेज नारायण तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पुत्र पंकज तिवारी और उसके मित्र सचिन यादव के साथ रवि यादव, राज मिश्रा तथा 8 से 10 अन्य लोगों ने जान से मारने की नीयत से मारपीट की। इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विशेष टीम ने तीन आरोपियों को दबोचा
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार अभियान चलाकर 12 जुलाई को तीन आरोपियों-रवि यादव (24), रजनीश कुमार सिंह (23) और मोहित सिंह (21)-को गिरफ्तार किया। सोमवार को तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

फिलहाल पुलिस मामले में नामजद और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !