Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-04

Jamshedpur News: बारीडीह बाजार से बाइक चोरी, कुछ ही मिनटों में चोरों ने किया पार

Jamshedpur: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीडीह बाजार से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। बिरसानगर जोन नंबर 10 निवासी लोकेश नाथ मिश्रा अपनी मोटरसाइकिल से बाजार गए थे, जहां उन्होंने वाहन को सोमी टेंट हाउस के पास खड़ा किया था।

वापस लौटने पर गायब मिली बाइक
घटना 3 अप्रैल की रात करीब 9:40 बजे की बताई जा रही है। बाजार का काम खत्म कर जब लोकेश नाथ मिश्रा लौटे तो उनकी बाइक वहां से गायब थी। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चल सका।

थाने में दर्ज कराई शिकायत, पुलिस से कार्रवाई की मांग
पीड़ित ने सिदगोड़ा थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। चोरी हुई बाइक का नंबर जेएच05 सीजी 4264 बताया गया है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द बाइक बरामद करने और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !