Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-08

Jamshedpur News: बालिगुमा ग्रामसभा का ऐतिहासिक फैसला, शराबबंदी लागू हो उपायुक्त से की मांग

Jamshedpur News: 29 जून 2025 को बालिगुमा में आयोजित ग्रामसभा में सर्वसम्मति से पूर्ण शराबबंदी लागू करने का निर्णय लिया गया, था ग्रामसभा की अध्यक्षता रंजीत धोरा ने की, जिसमें ग्रामीणों ने एकजुट होकर शराब के दुष्प्रभावों पर चिंता जताई और गाँव की शांति व सामाजिक सुधार हेतु ठोस कदम उठाने का संकल्प लिया।
ग्रामवासियों ने बताया कि गाँव में पहले सात महुआ शराब दुकानें चल रही थीं, जिनमें से चार विक्रेताओं ने ग्रामसभा के फैसले का सम्मान करते हुए दुकानें बंद कर दी हैं। लेकिन तीन दुकानदार अब भी अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे हैं, जिससे गाँव का वातावरण प्रभावित हो रहा है।
इसी को लेकर ग्रामसभा के प्रतिनिधियों ने आज 8 जुलाई को उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा, और इन अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
ग्रामवासियों ने विश्वास जताया कि प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से गाँव में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सुधार सुनिश्चित हो सकेगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !