Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Jamshedpur News: मशाल जुलूस और JPSC घेराव को लेकर भाजयुमो ने बनाई रणनीति

Jamshedpur News: भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जमशेदपुर महानगर ने आगामी 21 जुलाई के मशाल जुलूस और 22 जुलाई को रांची में प्रस्तावित JPSC कार्यालय घेराव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. रविवार को साकची स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित रणनीतिक बैठक में दोनों कार्यक्रमों को बड़े स्तर पर सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की गई.


बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो महानगर अध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने की, जबकि भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा मुख्य रूप से मौजूद रहे. बैठक में जिला, मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं. साथ ही युवाओं और छात्रों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का फैसला लिया गया.


JPSC मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि पार्टी हमेशा युवाओं के हितों की आवाज उठाती रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड के युवाओं के भविष्य से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा. उनका कहना था कि JPSC परीक्षा से जुड़े सवालों पर सरकार को जवाब देना होगा और पार्टी का हर कार्यकर्ता युवाओं की मांगों को जनता तक पहुंचाने का काम करेगा.

मशाल जुलूस को बताया युवाओं के आक्रोश का प्रतीक
भाजयुमो महानगर अध्यक्ष नितीश कुशवाहा ने कहा कि संगठन पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है. उन्होंने कहा कि 21 जुलाई का मशाल जुलूस युवाओं के आक्रोश और न्याय की मांग का प्रतीक होगा, जबकि 22 जुलाई को रांची में प्रस्तावित JPSC कार्यालय घेराव राज्य के अभ्यर्थियों की आवाज को मजबूती देगा.

उन्होंने युवाओं, छात्रों और कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की.

प्रदेश और जिला पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश पदाधिकारी प्रदीप मुखर्जी, अमिताभ सेनापति, चंदन चौबे, शैलेश गुप्ता, श्वेता कुमारी, चिंटू सिंह, कृष्णकांत राय, विकास सिंह, राजा कुमार, सुधीर तिवारी, शुभम राज, पवन सिंह, विकास यादव, गोविंदा यादव, राजेश यादव और सूरज अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !