Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-29

Jamshedpur News: मानगो में दिनदहाड़े बैग काटकर चोरी, महिला से मोबाइल और नकदी लेकर फरार हुए चोर

Jamshedpur: मानगो स्थित उलीडीह थाना क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े एक महिला को निशाना बनाते हुए उसके बैग को धारदार हथियार से काटकर मोबाइल और नकदी उड़ा ली। घटना निरंजन सिंह कॉम्प्लेक्स के सामने की है।

आदर्श नगर निवासी महिला बनी शिकार
पीड़िता संतोषी राव, जो पोस्ट ऑफिस रोड स्थित आदर्श नगर की रहने वाली हैं, किसी काम से निकली थी। इसी दौरान बदमाशों ने चालाकी से उनके बैग को काटकर उसमें रखा मोबाइल और पैसा चोरी कर लिया और मौके से फरार हो गए।

बैग हल्का लगने पर हुआ खुलासा
महिला को जब बैग असामान्य रूप से हल्का महसूस हुआ, तो उन्होंने बैग खोलकर देखा। अंदर का सामान गायब था और बैग किसी तेज धारदार हथियार से कटा हुआ मिला। यह देखकर महिला हैरान रह गई।

सामाजिक कार्यकर्ता ने की मदद
घटना की जानकारी मिलते ही महिला ने पूरे मामले की जानकारी प्रशासन को दी। 

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाल रही
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !