Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-19

Jamshedpur News: लोयला स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता, बच्चों ने बनाईं सुंदर राखियां

Jamshedpur News: जमशेदपुर के लोयला स्कूल, बिष्टुपुर में भारतीय डाक विभाग के सहयोग से रक्षाबंधन के मौके पर राखी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई. प्रतियोगिता में 500 बच्चों में से चुने गए 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. कक्षा 4 और 5 के बच्चों ने अपनी रचनात्मकता और मेहनत से सुंदर राखियां तैयार की.


बच्चों ने दिखाई शानदार कला

प्रतियोगिता में बच्चों ने अलग-अलग डिजाइन की राखियां बनाईं. राखियों में भाई-बहन के प्रेम और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली. बच्चों की मेहनत और हुनर की अतिथियों ने सराहना की. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अनुशासन का भी परिचय दिया. क्राफ्ट वर्क के बाद हॉल में सफाई का विशेष ध्यान रखा गया. स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के इस व्यवहार को संस्कारों से जोड़कर सराहा.


डाक विभाग ने दी खास सुविधा

कार्यक्रम में डाक विभाग की ओर से विशेष काउंटर लगाया गया. बच्चों की बनाई राखियों को स्पीड पोस्ट और मोबाइल पोस्ट सेवा के जरिए भेजने की सुविधा दी गई. इन राखियों को परिवार के सदस्यों के साथ सीमा पर तैनात जवानों तक भेजने की व्यवस्था भी की गई.


बच्चों को पोस्टल सेवा की जानकारी

डाक अधिकारियों ने बच्चों को पोस्टल सिस्टम के बारे में जानकारी दी. उन्हें बारकोड और ट्रैकिंग की प्रक्रिया भी समझाई गई. साथ ही डाक विभाग की सेवाओं के बारे में बताया गया. कार्यक्रम में प्रिंसिपल फादर विनोद, वाइस प्रिंसिपल विनीता और शिक्षक मौजूद रहे. वाइस प्रिंसिपल ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का प्रतीक है. डाक विभाग के अधिकारियों ने भी आयोजन और बच्चों की प्रतिभा की सराहना की.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !