Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-24

Jamshedpur News: विधायक संजीव सरदार और उपायुक्त के बीच 2 घंटे चली बैठक

Jamshedpur News: पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात कर जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लंबी बैठक की। इस दौरान उन्होंने यूसीआईएल नरवा पहाड़ विस्थापित कमिटी के सदस्यों के साथ बैठक कर रोजगार, पुनर्वास और अन्य समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।
यूसिल विस्थापितों का मुद्दा सबसे अहम, समाधान के लिए पहल तेज
विधायक ने उपायुक्त को अवगत कराया कि, हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान उनकी पहल पर विस्थापित समिति के सदस्य मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले थे। यूसीआईएल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में राज्य के मुख्य सचिव के प्रतिनिधित्व का जिक्र करते हुए उपायुक्त से कहा गया कि, वे जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर मुख्य सचिव को भेजें, ताकि अगली बोर्ड बैठक में नरवा पहाड़, तुरामडीह, जादूगोड़ा और बंधुघोड़ा माइंस के विस्थापितों के रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर  सहमति बनते हुए सकारात्मक निर्णय लिया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !