Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के डालडा लाइन में पिछले करीब दो महीने से दुकानों में लगे AC के कॉपर वायर चोरी होने की घटनाओं से व्यापारी परेशान थे। कारोबारियों का कहना है कि इस संबंध में थाना पुलिस को सूचना भी दी गई थी, लेकिन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी। लगातार हो रही चोरी के बाद कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर CCTV कैमरे लगवा दिए। मंगलवार की अहले सुबह एक युवक दुकान के AC का कॉपर वायर काटकर ले जाने की कोशिश कर रहा था। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बताया जा रहा हैं की यह AC के कॉपर वायर की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 5000 से 7000 रूपए हैं.
फुटेज के आधार पर कारोबारियों ने युवक की पहचान कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई।
लगातार चोरी से व्यापारियों में नाराजगी
AC के कॉपर वायर की लगातार चोरी को लेकर डालडा लाइन के व्यापारियों में नाराजगी है। कारोबारियों का कहना है कि ऐसी घटनाओं से दुकानदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।