Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-17

Jamshedpur News: साकची बाजार में फल व्यापारी के कर्मचारी से मारपीट, घटना CCTV में कैद

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची बाजार में शुक्रवार को फल व्यापारी के कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, मानगो के शंकोसाईं निवासी फल व्यवसायी सत्यनारायण केसरी की फल गद्दी पर पहुंचे मोहम्मद फहीम पर कर्मचारी माधव चातर के साथ मारपीट करने का आरोप है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी वारदात कैद होने का दावा किया जा रहा है।

घायल कर्मचारी की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस
बताया गया कि घायल कर्मचारी माधव चातर आदिवासी समुदाय से संबंध रखते हैं और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे। इसके बाद फल व्यवसायी सत्यनारायण केसरी ने मामले की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी, जिन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद फहीम को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !