Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-06

Jamshedpur News: साकची में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची आम बागान में रविवार को ट्रैफिक चेकिंग के दौरान हंगामा हो गया. शॉपर्स स्क्वायर के पास जांच के दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार को रोकने की कोशिश में ट्रैफिक जवान से उसकी टक्कर हो गई. हादसे में जवान का हाथ फ्रैक्चर हो गया, जबकि बाइक सवार भी घायल हुआ.



रोकने पर बाइक सवार ने मारी टक्कर
बताया जा रहा है कि रविवार को आम बागान के पास ट्रैफिक पुलिस जांच कर रही थी. इसी दौरान एक युवक तेज रफ्तार में बाइक लेकर वहां पहुंचा. ट्रैफिक जवान ने बाइक सवार को रोकने की कोशिश की. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने जवान से रास्ते से हटने को कहा, लेकिन जवान अपनी जगह पर डटा रहा. इसी दौरान बाइक जवान से टकरा गई.

टक्कर में जवान का हाथ टूटा
बाइक की टक्कर से ट्रैफिक जवान सड़क पर गिर गया और उसके हाथ में गंभीर चोट आई. जांच में हाथ में फ्रैक्चर की बात सामने आई है. वहीं टक्कर के बाद बाइक भी पलट गई, जिससे बाइक सवार युवक को भी चोट लगी. आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को संभाला.

घायल युवक ने किया हंगामा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उठने के बाद युवक ट्रैफिक जवान से उलझ गया और कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगा. मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया. इसी दौरान युवक मौका पाकर वहां से निकल गया. घटना के बाद ट्रैफिक पुलिस के जवानों में नाराजगी बताई जा रही है.

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने मामले की जांच कर बाइक सवार युवक की पहचान करने और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस की ओर से घटना के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !