Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-20

Jamshedpur News: साकची में पलाश मार्ट का उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Jamshedpur News: साकची में शुक्रवार, 20 मार्च को पलाश मार्ट का विधिवत उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पहल जिले के ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
ग्रामीण हस्तशिल्प को मिलेगा स्थाई बाजार
पलाश मार्ट का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उनके बनाए गए हस्तशिल्प और हैंडमेड उत्पादों के लिए एक स्थायी बाजार उपलब्ध कराना है। इस मंच के जरिए महिलाएं अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचा सकेंगी, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी। प्रशासन का मानना है कि इस तरह की पहल से न सिर्फ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का भी अवसर प्राप्त होगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !