Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-23

Jamshedpur News: साकची में बंद घर बना चोरों का निशाना, 3 लाख रुपये नकद और सोना-चांदी के जेवरात चोरी

Jamshedpur News: शहर में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इस बीच साकची थाना क्षेत्र के बाराद्वारी नॉर्थ काशीडीह स्थित एक बंद क्वार्टर में ताला तोड़कर चोरों ने करीब 3 लाख रुपये नकद और सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
छह दिन बाद दर्ज हुई प्राथमिकी
जानकारी के अनुसार, चोरी की यह वारदात 16 जुलाई को बाराद्वारी नॉर्थ काशीडीह के सब्जी मैदान के पास स्थित चौधरी ब्रह्म नारायण राम के क्वार्टर में हुई. बताया गया कि क्वार्टर संख्या एल-53 का ताला तोड़कर चोर घर में घुसे और नकदी के साथ कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने छह दिन बाद मामला दर्ज किया.

सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों की तलाश
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. गुरुवार को पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की. थाना प्रभारी ने मामले की जांच की जिम्मेदारी एसआई सुजीत कुमार को सौंपी है. प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

लगातार बढ़ रही चोरी और छिनतई की घटनाएं
शहर में हाल के दिनों में चोरी और छिनतई की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ी है. बुधवार रात कदमा इलाके में भी एक महिला से गले की करीब 16 तोले की चेन छीनने की घटना सामने आई थी. हालांकि, उस मामले में भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इधर, साकची की चोरी के मामले में भी समाचार लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी और पुलिस जांच जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !