Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-02

Jamshedpur News: सुंदरनगर में चोरी की बड़ी घटना, कई दुकानों में हुई चोरी की कोशिश

Jamshedpur News: सुंदरनगर थाना क्षेत्र में बीती रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। थाना चौक के ठीक सामने चोरों ने एक के बाद एक कई दुकानों को निशाना बनाया। इनमें एक पान दुकान, दो पूजा भंडार और एक राशन दुकान शामिल हैं। हालांकि, वारदात के दौरान पान दुकान में चोरी करते वक्त दुकानदार की सतर्कता से एक चोर को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।
आरोपी के पास से ताला काटने वाला कटर भी बरामद हुआ है

चोरों ने अंजना पूजा भंडार और राशन दुकान के ताले तोड़ने की कोशिश की, लेकिन शटर का ताला नहीं खुलने के कारण बड़ी चोरी टल गई। घटना की सूचना मिलते ही सुंदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुकानदारों से पूछताछ कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

इधर, लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है। दुकानदारों का कहना है कि जब थाना के सामने ही चोरी हो रही है, तो इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है।
उन्होंने पुलिस की रात्रि गश्ती पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि पेट्रोलिंग में लापरवाही के कारण ही चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए चोर से पूछताछ कर उसके साथियों की तलाश में जुट गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !