Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-26

Jamshedpur News: सोनारी के आदिराज मित्रा ने अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में जीते तीन पदक

Jamshedpur: सोनारी निवासी युवा शतरंज खिलाड़ी आदिराज मित्रा ने श्रीलंका में आयोजित Commonwealth Youth Chess Championship 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए हैं। आदिराज ने ब्लिट्ज प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल, रैपिड में सिल्वर मेडल और क्लासिकल शतरंज में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत, झारखंड और पूर्वी सिंहभूम का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

लगातार दूसरे वर्ष अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन
इससे पहले वर्ष 2025 में भी सोनारी के आदिराज मित्रा ने मलेशिया में आयोजित कॉमनवेल्थ यूथ चेस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। अब वह झारखंड के पहले ऐसे शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2 गोल्ड मेडल, 1 सिल्वर मेडल और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीतने का ऐतिहासिक कारनामा किया है।

मेहनत और समर्पण से बढ़ाया जिले का मान
आदिराज मित्रा ने अपनी मेहनत, लगन और शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर वैश्विक शतरंज मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से सोनारी समेत पूरे जमशेदपुर और झारखंड में खुशी का माहौल है।

लोगों ने दी बधाई
आदिराज की इस ऐतिहासिक सफलता पर खेल प्रेमियों, स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने उन्हें बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !