Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-31

Jamshedpur News: सोनारी में नशे का अवैध धंधा बेखौफ, कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी

Jamshedpur: सोनारी क्षेत्र में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री लगातार बढ़ती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में खुले तौर पर नशे का धंधा संचालित हो रहा है, जिससे माहौल बिगड़ता जा रहा है।

इस इलाके में सबसे ज्यादा सक्रियता
बताया जा रहा है कि नर्स क्वार्टर से आदर्शनगर की ओर जाने वाले रास्ते पर अर्जुन गैरेज के आसपास यह गतिविधियां ज्यादा देखी जा रही हैं। यहां कथित तौर पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री हो रही है, जिससे आसपास के लोग परेशान हैं।

एक युवक पर सरगना होने का आरोप
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस अवैध कारोबार में ऋषभ साहू नामक युवक की मुख्य भूमिका बताई जा रही है, जो शिवलाल बस्ती का निवासी है। उस पर पहले भी नशे की हालत में उत्पात मचाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लग चुके हैं।

पुलिस तक पहुंची शिकायत
लोगों का कहना है कि इस संबंध में सोनारी थाना पुलिस को जानकारी दी जा चुकी है। यहां तक कि कथित गतिविधियों से जुड़े वीडियो भी साझा किए गए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

लोगों में बढ़ रही चिंता
इलाके में नशे के बढ़ते प्रभाव को लेकर स्थानीय निवासियों में चिंता और असंतोष बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !