Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Jamshedpur News: सोनारी से 14 वर्षीय छात्रा लापता, मोबाइल को लेकर डांट के बाद निकली थी घर से

Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र के कुंज नगर निवासी 14 वर्षीय शिवानी महतो रविवार को घर से बिना किसी को बताए निकल गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। मामले को लेकर परिजनों ने सोनारी थाना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई जानकारी में शिवानी की मां मुगली महतो ने बताया कि उनकी बेटी रविवार (28 जून 2026) सुबह करीब 11 बजे घर से निकल गई थी और उसके बाद वापस नहीं लौटी। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले बेटी को लगातार मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर डांटा था और गुस्से में दो थप्पड़ भी मार दिए थे। आशंका है कि इसी बात से नाराज होकर वह घर छोड़कर चली गई

छात्रा का हुलिया
लापता छात्रा शिवानी महतो की उम्र लगभग 14 वर्ष है। उसका रंग सांवला, कद करीब 4 फीट है। वह हिंदी और उड़िया भाषा बोलती है तथा कक्षा 9 की छात्रा है।

पुलिस ने लोगों से की अपील
सोनारी थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को शिवानी महतो के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम थाना या सोनारी थाना को दें, ताकि उसे सकुशल परिजनों तक पहुंचाया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !