Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Jamshedpur News : कदमा में बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

Jamshedpur News :  कदमा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू करूआ उर्फ लोलो, निवासी भाटिया बस्ती गोस्वामी पथ के रूप में हुई है।
आरोपी की निशानदेही से जब्त हुई चोरी की बाइक 

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक भी बरामद की है। मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी मुख्यालय-2 मनोज ठाकुर ने बताया कि सोमवार को कदमा-सोनारी लिंक रोड के पास वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक को रोका। जांच में पाया गया कि बाइक पर लगी नंबर प्लेट फर्जी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।

पूछताछ के क्रम में आरोपी ने चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके आधार पर पुलिस ने उसके बताए स्थानों से चोरी की तीन बाइक बरामद की। पुलिस के अनुसार, आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और उससे गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !