Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Jamshedpur News : जमशेदपुर में पेट्रोल ₹100 के पार, शहरभर में अफरा-तफरी

Jamshedpur News : जमशेदपुर में पेट्रोल की कीमत ₹100 प्रति लीटर के पार पहुंचने के बाद शहरभर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। शुक्रवार सुबह 6 बजे से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी लागू हुई, जिसके बाद जमशेदपुर में पेट्रोल ₹97.86 से बढ़कर ₹100.86 प्रति लीटर और डीजल ₹92.62 से बढ़कर ₹95.76 प्रति लीटर हो गया।


Panic Buying ने बढ़ाई परेशानी, कई इलाकों में दिखा असर


कीमत बढ़ने की खबर फैलते ही शहर के कई पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। लोगों ने संभावित कमी की आशंका में जरूरत से ज्यादा पेट्रोल-डीजल खरीदना शुरू कर दिया। प्रशासन के अनुसार, वास्तविक कमी से ज्यादा “panic buying” की वजह से स्थिति बिगड़ी।

साकची, बिष्टुपुर, कदमा, गोलमुरी, मानगो और आदित्यपुर समेत कई इलाकों में भारी भीड़ देखी गई। कुछ पेट्रोल पंपों पर “No Stock” के बोर्ड भी लगाए गए, जबकि कई जगहों पर दोपहिया वाहनों को सीमित मात्रा में ही पेट्रोल दिया गया।


सप्लाई संकट और सीमित कोटा बना वजह


पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि तेल कंपनियों की सप्लाई में कमी और पुरानी डिमांड के आधार पर तय कोटा इस संकट की बड़ी वजह है। कई पंपों ने कैन और बोतलों में पेट्रोल देने पर भी रोक लगा दी है ताकि जमाखोरी रोकी जा सके।

पूर्वी सिंहभूम प्रशासन और तेल कंपनियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि राज्य में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह बंद नहीं हुई है और स्थिति सामान्य करने की कोशिश जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !