Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-04

Jamshedpur News : टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों का प्रदर्शन, बहाली और बकाया भुगतान की मांग

Jamshedpur News : संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले टिनप्लेट कंपनी गेट पर मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।मजदूर नेता अंबुज ठाकुर ने बताया कि नर्सरी विभाग में कार्यरत श्रमिक मेसर्स ए.बी. कंस्ट्रक्शन के तहत अगस्त 2019 से 31 अक्टूबर 2025 तक लगातार काम करते रहे। इसके बाद अचानक उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। मजदूरों का कहना है कि नियम के अनुसार उन्हें फाइनल सेटलमेंट मिलना चाहिए था, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है।


दोबारा काम के बावजूद नहीं मिली स्थिरता


श्रमिकों के अनुसार, सेवा समाप्ति के बाद एक अन्य ठेकेदार को छह महीने के लिए काम दिया गया, जिसमें वे फिर से काम पर लगे। अब दोबारा ए.बी. कंस्ट्रक्शन को ठेका मिलने के बावजूद 16 मजदूरों को काम पर नहीं रखा जा रहा है और उनका बकाया भुगतान भी लंबित है।

प्रदर्शनकारी मजदूरों ने कहा कि वे वर्षों से टिनप्लेट कंपनी में काम कर रहे हैं। इस दौरान कई ठेकेदार बदले, लेकिन उन्हें लगातार रोजगार मिलता रहा। अब अचानक हटाए जाने से उनके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।


15 दिनों में मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा उग्र आंदोलन


मजदूर नेता अंबुज ठाकुर ने चेतावनी दी कि फिलहाल प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया है। यदि 15 दिनों के भीतर मजदूरों को काम पर वापस नहीं लिया गया और बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया, तो संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले उग्र आंदोलन किया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !