Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-06

Jamshedpur News : ट्रांसजेंडर बिल के खिलाफ किन्नर समाज का जोरदार प्रदर्शन

Jamshedpur News : ट्रांसजेंडर बिल 2026 के विरोध में किन्नर समुदाय ने सोमवार को जमशेदपुर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।  प्रदर्शन के दौरान किन्नरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।  प्रदर्शन कर रहे किन्नरों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रस्तावित बिल उनके समुदाय के हित में नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिल ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों को सीमित करता है और उनकी पहचान तथा स्वतंत्रता पर असर डाल सकता है। 
ट्रांसजेंडर बिल को बताया समुदाय के भावना के विरुद्ध 

समुदाय के प्रतिनिधियों का कहना है कि वर्ष 2014 में नालसा vs यूनियन ऑफ इंडिया के ऐतिहासिक फैसले में ट्रांसजेंडर समुदाय को तृतीय लिंग के रूप में मान्यता दी गई थी, लेकिन यह बिल उस भावना के अनुरूप नहीं है।  प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इस बिल को लागू न किया जाए और समुदाय के साथ संवाद कर उनकी सहमति से ही कोई निर्णय लिया जाए। इस दौरान जिला मुख्यालय पर प्रदर्शनकारी किन्नरों ने अपने चिर- परिचित अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !