Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Jamshedpur News : ट्रैक्टर की टक्कर से शिक्षिका की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Jamshedpur News : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में 23 वर्षीय घंटी आधारित शिक्षिका वंदना महतो की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्रधरपुर-राउरकेला एनएच-320डी को जाम कर दिया और दोषी चालक की गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।


स्कूल जाते समय ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, निश्चितपुर निवासी वंदना महतो सोनुवा के एसएस प्लस-2 हाई स्कूल में घंटी आधारित शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। सोमवार सुबह वह स्कूल जा रही थीं, तभी चक्रधरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल शिक्षिका को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनुवा ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर सड़क जाम

शिक्षिका की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने निश्चितपुर के पास चक्रधरपुर-राउरकेला एनएच-320डी को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारी दोषी ट्रैक्टर चालक की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग कर रहे थे।

सूचना मिलते ही सोनुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !