Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

Jamshedpur News : तेज रफ्तार 407 ने मचाई तबाही, खड़ी कार को धक्का देकर घर की चौखट तक पहुंचाया

Jamshedpur News : जमशेदपुर के बिरसानगर, जोन नंबर-2, रोड नंबर-1 स्थित रिहायशी इलाके में शनिवार देर रात तेज रफ्तार 407 वाहन ने भीषण हादसा कर दिया। रात करीब दो बजे हुए इस हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 407 वाहन मौके पर 360 डिग्री घूम गया, जबकि कार बाउंड्री वॉल तोड़ते हुए घर की चौखट तक पहुंच गई।


बाउंड्री वॉल तोड़ घर में घुसी कार, टला बड़ा हादसा


हादसे में घर की बाउंड्री वॉल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसका मलबा घर के अंदर तक जा घुसा। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों ने उठाई स्पीड कंट्रोल की मांग

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह रिहायशी इलाका होने के बावजूद इस मार्ग से भारी वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं। सड़क संकरी होने और दोनों ओर वाहनों की पार्किंग के कारण दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है।

बस्तीवासियों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर, बैरिकेडिंग और नियमित निगरानी की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !