Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-04

Jamshedpur News : पश्चिम बंगाल में बढ़त की खबर से शहर में अनोखा जश्न, झाल मुड़ी बांटकर मनाई खुशी

Jamshedpur News : पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बढ़त की खबरों के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के विभिन्न इलाकों में समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए अलग-अलग तरीकों से जश्न मनाया।


राहगीरों को झाल मुड़ी खिलाकर साझा की जीत की खुशी


इस दौरान कार्यकर्ता एक झाल मुड़ी विक्रेता के साथ नजर आए और लोगों के बीच झाल मुड़ी बांटकर खुशी जाहिर की। राहगीरों और स्थानीय लोगों को झाल मुड़ी खिलाकर कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी साझा की। खास बात यह रही कि झाल मुड़ी विक्रेता भी इस जश्न में शामिल होकर काफी उत्साहित दिखा। मौके पर मौजूद लोगों ने इस अनोखे जश्न का आनंद लिया और एक-दूसरे को बधाई दी।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह जश्न जनता के समर्थन और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वे इस खुशी को आम लोगों के बीच जाकर मना रहे हैं, जो पार्टी के प्रति लोगों के भरोसे को दर्शाता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !