Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Jamshedpur News : रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध पर सड़क पर घसीटकर मारपीट

Jamshedpur News : बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी के पास रविवार को दिनदहाड़े रेलवे की महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग की घटना सामने आई। ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रही महिला कर्मी एम. भवानी से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, सड़क पर घसीटा और चापड़ दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।


घटना के दौरान महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बदमाशों का पीछा किया। लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गोलमुरी निवासी शिव कुमार मछुआ के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद उसे बागबेड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

विहिप कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर की कड़ी कार्रवाई की मांग

बताया गया कि पीड़िता एम. भवानी विश्व हिंदू परिषद से भी जुड़ी हुई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विहिप कार्यकर्ता बागबेड़ा थाना पहुंचे और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने महिला के साथ मारपीट और चेन स्नेचिंग की घटना की निंदा करते हुए फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी तथा सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !