Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-06

Jamshedpur News : श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान हुए प्रतिष्ठापित

Jamshedpur News : श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में गरुड़ भगवान की प्रतिमा का अधिष्ठापन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही और पूरे वातावरण में भक्ति का माहौल बना रहा।इस पूजा के मुख्य यजमान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय थे, जबकि कार्यक्रम के प्रबंधक असीम पाठक रहे। मुख्य पूजन विद्वान पंडित विनोद पांडेय एवं उनके सहयोगियों द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया।
शांति पाठ, संकल्प, पूजन और आरती के बाद हुआ प्रतिष्ठापन

पंडित विनोद पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत शांति पाठ से हुई, जिसके बाद संकल्प कराया गया। संकल्प के उपरांत गरुड़ भगवान की प्रतिमा का विधिवत पूजन किया गया। पूजन के बाद आरती की गई और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। अंत में गरुड़ स्तंभ पर गरुड़ भगवान की प्रतिमा का अधिष्ठापन किया गया।

इस अवसर पर शिवशंकर सिंह, अशोक गोयल, आशुतोष राय, अनिकेत सावरकर, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह, सुशील, इंद्रजीत सिंह, उदय मंडल, गोल्डन पांडेय, मुकेश कुमार समेत अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !