Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-18

Jamshedpur Road Accident: सिदगोड़ा में अनियंत्रित Tata Nexon नाले में गिरी

Jamshedpur Road Accident: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक कार हादसे का शिकार हो गई. गणेश पूजा मैदान के पास Tata Nexon अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी. हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर सिदगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस की मौजूदगी में कार को नाले से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई. काफी मशक्कत के बाद Tata Nexon को नाले से बाहर निकाला गया. बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में सिर्फ चालक ही मौजूद था.


चालक को आई हल्की चोट
दुर्घटना में चालक को हल्की चोटें आई हैं. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर रहकर पूरी जानकारी जुटाई. प्रारंभिक जानकारी में कार के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है. हालांकि, कार किस वजह से अनियंत्रित हुई, इसकी जांच अभी की जा रही है. सिदगोड़ा थाना पुलिस ने घटना से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में लगी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !