Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-29

Jamtara News: मिहिजाम के गोवाकोला में तालाब में डूबने से 32 वर्षीय मजदूर की मौत

Jamtara: जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र के गोवाकोला में शनिवार को तालाब में नहाने के दौरान एक मजदूर की डूबने से मौत हो गई. हादसे में 32 वर्षीय मंगल राय की जान चली गई. मृतक तलवड़िया गांव का रहने वाला था और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.

गहरे पानी में चला गया मंगल राय
शनिवार को मंगल राय गोवाकोला स्थित तालाब में नहाने गया था. नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. घटना की जानकारी आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मंगल राय के शव को तालाब से बाहर निकाला गया. पुलिस ने जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया.

दुधमुंही बच्ची को छोड़ गया मंगल
हादसे की जानकारी मिलते ही मंगल राय के परिजन भी मौके पर पहुंचे. उसकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया. मृतक के भाई तुलसी राय और तरुण राय ने बताया कि मंगल के पीछे एक दुधमुंही बच्ची है. परिवार के लिए यह घटना बड़ा सदमा है. मंगल राय की मौत के बाद उसके गांव में भी शोक का माहौल है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !