Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-11

Jamtara News: राज्यसभा चुनाव से पहले झामुमो का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा पर बरसे विनोद पांडे

Jamtara News: जिले के दुलायडीह नगर भवन में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


बूथ संगठन को मजबूत करने पर दिया गया विशेष जोर
सम्मेलन में जिला अध्यक्ष नरेंद्र मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि अशोक मंडल, रविंद्र नाथ दुबे, प्रो. कैलाश प्रसाद, इम्तियाज अंसारी, जिला सचिव परेश यादव, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।


मतदाता सूची में पात्र लोगों का नाम सुरक्षित रखने का निर्देश
अपने संबोधन में विनोद पांडे ने कार्यकर्ताओं को बीएलओ-2 प्रशिक्षण और बूथ कमेटियों के प्रभावी संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संवाद स्थापित कर उन्हें वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और संगठनात्मक चुनौतियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी का स्पष्ट निर्देश है कि मतदाता सूची से किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम न कटने पाए। इसके लिए कार्यकर्ताओं को सतर्कता के साथ काम करने और संगठन की रणनीति को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

राज्यसभा चुनाव पर भाजपा पर साधा निशाना, इंडिया गठबंधन की जीत का किया दावा
राज्यसभा चुनाव पर प्रतिक्रिया देते हुए विनोद पांडे ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन के दोनों प्रत्याशियों की जीत तय है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी ने निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देकर राज्य का राजनीतिक माहौल खराब किया है। साथ ही सवाल उठाया कि क्या भाजपा की स्थिति इतनी कमजोर हो गई है कि वह राज्यसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी तक नहीं उतार सकी। सम्मेलन के अंत में झामुमो नेताओं ने संगठन को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !