Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-19

Jamtara News: NH-419 पर तीन ट्रक आपस में टकराई, चालक और खलासी समेत कुल चार लोग घायल

Jamtara: मिहिजाम क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-419 पर बुधवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में तीन ट्रक आपस में टकरा गए। यह हादसा कुरमीपाड़ा रेल अंडरपास के नजदीक हुआ। टक्कर में चालक और खलासी समेत कुल चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

आमने-सामने की भिड़ंत के बाद तीसरा वाहन भी शामिल
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, एक ट्रक पश्चिम बंगाल की दिशा से आ रही थी। सामने से जामताड़ा की ओर जा रही दूसरी ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी अचानक हुई कि पीछे से आ रही एक और ट्रक, जो चावल लेकर बंगाल की ओर जा रही थी, समय रहते रुक नहीं सकी और दोनों वाहनों से जा भिड़ी।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजने में सहयोग किया।

जाम की स्थिति, पुलिस ने संभाला मोर्चा
दुर्घटना के कारण NH-419 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटवाने की कार्रवाई शुरू की। कुछ समय बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि तेज रफ्तार या अचानक ब्रेक लगाने की वजह से यह दुर्घटना हुई हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !